कठोपनिषद् (1.3.14)/ Kathopnishad (1.3.14)

                                         

उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत।


  ’’संस्कृत में कठ का अर्थ होता है, पीड़ा। अतः कठोपनिषद् पीड़ा हरने अथवा मोक्ष प्राप्त करने हेतु उपदेश है, कुछ विद्वान इसे कथा (कहानी) उपनिषद भी कहते हैं। कठोपनिषद् अपने आप में एक अद्वितीय ग्रन्थ है। जो कृष्ण यजुर्वेद शाखा का अत्यंत महत्वपूर्ण उपनिषद है। ऐसी मान्यता है कि, इसकी रचना महात्मा बुध्द के आने से पूर्व आठवीं शताब्दी के लगभग की गई होगी। कठोपनिषद् को आध्यात्मिक जीवन जीने एवं मोक्ष प्राप्ति हेतु सबसे उपयुक्त ग्रन्थ माना गया है। कठोपनिषद् वैदिक साहित्य में कृष्ण यजुर्वेद की कठ शाखा के एक अंश के रूप में प्राप्त होता है। मनुष्य के मन में ’मृत्यु एवं पुनर्जन्म के बाद जीवन की गति’ के विषय में जो प्रश्न उठते हैं, इसके संबंध में ’कठ’ उपनिषद् में यमराज-नचिकेता-संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। कृष्ण यजुर्वेद शाखा का उपनिषद अत्यंत महत्वपूर्ण उपनिषद माना जाता है। इसके रचयिता कठ नाम के तपस्वी आचार्य थे। वे मुनि वैशम्पायन के शिष्य तथा यजुर्वेद की कठशाखा के प्रवर्तक थे। इसमें दो अध्याय हैं, और प्रत्येक अध्याय में तीन-तीन वल्लियां हैं, जिनमें वाजश्रवा के पुत्र नचिकेता और यमराज के बीच संवाद है।  इस श्लोक में लक्ष्य प्राप्ति तक मेहनत करने का उपदेश दिया है। स्वामी विवेकानंद के उपदेशात्मक वचनों में भी यह सूत्रवाक्य विख्यात है।’’

हिन्दी भावार्थ:-

उठो !

जागो !

और तब तक मत रूको, 

जब तक सफलता, लक्ष्य हासिल न हो। 


                                          Uttishthaat jaagrat prapya varannibodhat .

   “In Sanskrit Kath means 'Distress', thus Kathopnishad means 'Knowledge about distresses. Some scholars read it as Kathaupnishad means 'Preach by stories'. Kathopnishad is a unique Upnishad which is an important part of Krishna yajurved branch. It is believed that this tract was composed before Buddhism in about 800 BCE. The Kathopnishad may be regarded as the most appropriate introduction to spiritual life in general. Kathopanishad is found as a part of the kath branch of Krishna yajurved in Vedic literature. Every human has a question in mind that, what happens after death? Rebirth of soul possible or not? etc. Answer to these questions can be found in this book in the form of conversation between the God of death “Yamraj” and Nachiketa. It was a famous and important Upanishad which is thought to be written by Aacharya kath who is student of sage and thinker Vasmpayan and promoter of kath branch of yajurveda. There are two chapters in this book which are further divided into three parts. Nachiketa was son of king Vajashrav. This shloka gives a lesson about hard work, up to desire target is achieved. It also a famous quote used by Swami Vivekanand"

 

English Translation (Gist):-

 

Arise!

Awake!

And should not stop till,

The aim or goal is achieved.



 ****


टिप्पणियाँ